सीपत

सीपत:- चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार….. भेजा गया जेल,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार मवार पिता महेंद्र सिंह मवार,उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उनी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के माध्यम से महिला और नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड व शेयर किए जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सीपत ने साइबर सेल की मदद ली। जांच में सामने आया कि इस घृणित कृत्य के पीछे प्रवीण कुमार मवार का नाम है, जो उक्त मोबाइल नंबर का धारक है।प्रवीण को तलब कर जब पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री सहित मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक सहेत्तर कुर्रे एवं आरक्षक प्रकाश जगत की प्रमुख भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस की अपील-

आम नागरिकों से अपील की जाती है कि मोबाइल फोन या किसी भी इंटरनेट माध्यम से महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें। ऐसा करना गंभीर अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार