रतनपुर

VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग, पुलिस ने सिखाया सबक

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर का तेज बहाव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र जरूर बना है, लेकिन यहां लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। खतरे को देखते हुए लगाए गए सुरक्षा गेट को लांघकर कुछ लोग पानी के तेज बहाव के बिल्कुल करीब पहुंच गए और सेल्फी व वीडियो बनाने लगे। परिवार और बच्चों के साथ खतरनाक स्थान पर पहुंचने की तस्वीरें सामने आने के बाद रतनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दरअसल, बारिश के दौरान खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। ऐसे में आमजन को खतरनाक क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए गेट पर ताला लगाया गया था। इसके बावजूद 16 अगस्त को कुछ लोग गेट लांघकर दूसरी तरफ पहुंच गए। वहां वे तेज बहाव के करीब खड़े होकर सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए।

कुछ लोग अपने परिवार, महिलाओं और बच्चों को भी इस जोखिम भरे स्थान पर ले गए।सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने लापरवाही करने वालों को जमकर फटकार लगाई और मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रील और सेल्फी के लिए अपनी तथा परिवार की जान जोखिम में डालना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। पुलिस ने लोगों को नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास जाने से बचने तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को पार नहीं करने की समझाइश दी है। साथ ही इन संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं हैं। बारिश के दौरान खूंटाघाट सहित सभी तेज बहाव और गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें और स्वयं के साथ परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्...