
उदय सिंह
बिलासपुर – देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूल चौक स्थित अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और दूरदर्शी नेतृत्व से देश के विकास को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गति मिली। उनकी सरलता, सहजता, राष्ट्रभक्ति और ओजस्वी वक्तृत्व शैली आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवट, एल्डरमैन रामनारायण कश्यप, सभापति मिलुराम केवट, आशुतोष वर्मा, मिथुन यादव, प्रमोद थवाईत, मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, राजू तिवारी, जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ धनेश्वर केवट सहित वरिष्ठजन राजकिशोर पांडे, शिव सिंह, रामनाथ वर्मा, आकाश कैवर्त, कुलेश्वर वर्मा, दिब्यराज पुरैना, श्रवण पाण्डेय, झलेश्वर तिवारी, अशोक वर्मा, रोशन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।