बिलासपुर

3 किलोग्राम गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 53 हजार रुपए भी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का खासा असर जिले में देखने को मिल रहा है जहां अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद किया है

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहतराई नाग नागिन तालाब के पास दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं जिस पर तत्काल मौके पर सरकंडा पुलिस ने दबिश दी जहां पथरिया निवासी नरेंद्र यादव और चकरभाठा निवासी संजय अग्रवाल मौजूद थे जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो कब्जे से 3 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद किया गया साथ ही 53500 बिक्री रकम भी उनके कब्जे से मिली है।

जिससे यह तो साफ है। की दोनो ही आरोपी अपने पास रखे सर्वाधिक गांजे की बिक्री कर चुके थे। तभी तो पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद उनके पास से बड़ी रकम बरामद हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश