कोटा

प्राकृतिक संसाधन का दोहन, पहाड़ में कर रहे सेंधमारी, जिम्मेदार खनिज विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई… किसकी चल रही मनमानी

कोटा रमेश भट्ट

कोटा – करगीरोड रेल्वे स्टेशन के सामने प्राकृतिक धरोहर पहाड़ की खुदाई बेखौफ होकर की जा रही है, यह सब काम खुलेआम चल रहा था जो सबके सामने था आते जाते सबकी नजर पढती थी लेकिन फेक्ट्री प्रबंधन इसे रेल्वे का काम और रेल्वे की परमिशन का झांसा देकर पहाडों को काटता रहा। नगर में रेलवे के लिए स्लीपर बनाने के नाम पर रेलवे ट्रेक के बाजू में लगभग बीस साल पहले रायल सीमा फैक्ट्री ने काम शुरू किया था । उस समय ये जगह पर्यावरण के लिहाज से स्वर्ग था । चारों तरफ उंचे उंचे पहाड़ , पेड़ पौधे कोटा का नैसर्गिक सौंदर्य बना रहे थे । लेकिन रायल सीमा फैक्ट्री लगने के बाद पर्यावरण धीरे धीरे खराब होता गया ।

स्थिति ये है कि शहर में हर तरफ खामोशी है, शोर है तो सिर्फ पहाड़ के सीने चिरते बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनों की… कई महिनों से बेखौफ होकर पहाड़ का अवैध खनन पाटिल ग्रुप करता रहा लेकिन खनिज विभाग इससे अनजान बने रहे जब नगर के कुछ जागरूक जनप्रतिनिधियों व मीडिया के माध्यम से कलेक्टर से इसकी शिकायत पहुँची तब जाकर खनिज विभाग नें आंखे खोली और अवैध खनन पर 18 दिसंबर को छापा मारा और चार हाईवा जब्त कर कंपनी के खिलाफ छ ग खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था ।

रायल सीमा कब पाटिल इंफ्रास्ट्रक्चर हो गया पता नहीं । लोग आज भी इसे रायल सीमा ही कहते हैं फैक्ट्री लगने के बाद से उसने धीरे धीरे शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और उसका खतरनाक परिणाम आज सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले जिले से खनिज विभाग ने जांच में पाया कि यहां पहाड़ों को काटकर अवैध रूप से खनिज का परिवहन भी हो रहा है जिस पर फैक्ट्री के जीएम बलजीत सिंह से इस अवैध खनन की जानकारी चाही तो मैनेजर साहब प्रस्तुत नही कर पाए तो खनिज विभाग से बिलासपुर सहायक अधिकारी अनिल कुमार साहू, खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी की टीम ने खनन में लगे चार हाईवा जब्त कर कंपनी के खिलाफ प्रकरण बनाया था, वही फैक्ट्री के मैनेजर नें दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही थी, जिस पर खनिज विभाग नें 26 दिसंबर तक जवाब देने की तिथि निर्धारित की थी जिसका जवाब आज तक प्रस्तुत नही किया गया है।

क्या कार्रवाई हुई…

खनिज विभाग अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है और क्या कार्रवाई कर सकती है, यह तो साफ हो गया है। लेकिन पहाड़ का अवैध खनन करने वाले पाटिल इंफ्रास्ट्रक्चर पहाडों का अवैध खनन करने का दस्तावेज कब तक प्रस्तुत करता है और खनिज विभाग कब तक इन पर मेहरबान रहता है अगर कार्यवाही होती है तो क्या और कब तक ये देखने वाली बात होगी, इस पूरे मामले पर खनिज विभाग के अधिकारी- अनिल साहू का कहना था की फैक्ट्री प्रबंधन ने अपना जवाब तो प्रस्तुत किया है लेकिन फाईल साहब के पास है, खनिज इंस्पेक्टर फाईल का अध्ययन कर रहे हैं उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...