बिलासपुर

पार्किंग विवाद को लेकर भीड़े दो संचालक, रेलवे स्टेशन वाहन स्टैंड में हुआ विवाद….आम जनता के साथ भी होती है बदसलूकी

भुवनेश्वर बंजारेबिलासपुर- एक बार फिर रेल्वे स्टेशन में पार्किंग को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पार्किंग संचालन ने दूसरे पार्किंग संचालक के साथ मारपीट की है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर तोरवा पुलिस ने जाच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। की शुक्रवार को आशु बाली फोर व्हीलर की जगह टू व्हीलर पार्क करा रहा था, जिसका कुणाल ने विरोध किया, तो आशु ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद प्रार्थी युवक ने पार्किंग संचालक आशु बाली के खिलाफ तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर उचित कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। पार्किंग संचालक आपस मे ही भीड़े.

शुक्रवार को रेल्वे स्टेशन में मारपीट की जो घटना घटी है। उसमें कोई और नही बल्कि दोनों ही युवक पार्किंग संचालक है। जिसमे वाहन पार्किंग संचालक आशु बाली ने कुणाल नामक युवक से मारपीट कर दी। हालकि दोनों युवकों का स्टैंड अलग-अलग जगह पर है। विवाद की वजह फोर व्हीलर पार्किंग की जगह टू व्हीलर की पार्किंग करना बताया जा रहा है।आये दिन होता है विवाद..बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में पार्किंग विवाद का मामला नया नही है। यहाँ पार्किंग संचालको द्वारा रोजाना ही किसी न किसी बात को लेकर आम जनता के साथ विवाद की स्थिति बनती है। जिसकी शिकायत कई बार रेल्वे प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को की जा चुकी है, बावजूद इसके उक्त मामलों को लेकर कोई भी गंभीरता नही दिखाई जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में भारी बारिश का असर: कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी बिलासपुर: मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला... आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित VIDEO रतनपुर: नशेड़ी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मां जान बचाकर भा... शराबी बेटे की हैवानियत... मां का कान दांत से काटा, बहू को बचाने पर बेरहमी से पीटा, निजी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत भाजपा युवा मोर्चा का संगठन विस्तार: बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को... कक्षा 7 के छात्र से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार...शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पचपेड़ी:- सावधान! सस्ते बीज और जैविक खाद के झांसे में न आएं... बाहरी ठग बना रहे किसानों को निशाना बिलासपुर:- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: एक फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…तीन की तलाश में पुलिस क... कोटा:- हस्ताक्षर का खेल, जिंदगी भर की कमाई पर डाका! अनपढ़ किसान से हस्ताक्षर कराकर बेच दी 4 एकड़ जमी...