बिलासपुर

बिलासपुर:- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: एक फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…तीन की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के रूप में पदस्थ नरेंद्र कुमार खाण्डे 42 वर्ष की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या की गई।पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने अंजाम दिया।

इनमें तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का निवासी बताया जा रहा है। हत्या के बाद चारों बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है वही अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और तेज कर दी गई है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर हत्या की पूरी साजिश और वारदात के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...