पचपेड़ी

पचपेड़ी:- सावधान! सस्ते बीज और जैविक खाद के झांसे में न आएं… बाहरी ठग बना रहे किसानों को निशाना

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले धान बीज और जैविक खाद देने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी ओखर का है, जहां एक किसान से लगभग 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी निवासी राजेन्द्र कुमार अंचल ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब डेढ़ माह पहले शाहरूख खान नाम का एक व्यक्ति स्वयं को इंदौर (मध्यप्रदेश) का निवासी बताकर गांव पहुंचा था। उसने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और जैविक खाद उपलब्ध कराने का दावा करते हुए गांव-गांव घूमकर ऑर्डर लेना शुरू किया। उसकी बातों पर भरोसा कर राजेन्द्र कुमार ने अलग-अलग तिथियों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 59,980 रुपये का भुगतान कर दिया। राशि लेने के बाद आरोपी ने न तो बीज और खाद की आपूर्ति की और न ही पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब आरोपी फोन तक नहीं उठा रहा है। इतना ही नहीं, गांव के कई अन्य किसानों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय बाहरी ठगों की पोल खोल दी है, जो कृषि सामग्री, सरकारी योजनाओं या सस्ते दामों के नाम पर किसानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

किसानों के लिए चेतावनी

ऐसे में किसानों से अपील की जा रही है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के झांसे में आकर बिना सत्यापन के नकद या ऑनलाइन भुगतान न करें। बीज, खाद या कृषि सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं और पंजीकृत संस्थानों से ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या प्रस्ताव की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कृषि विभाग को दें। थोड़ी सी सतर्कता बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर