बिलासपुर

निजी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या नगर निवासी डॉ. गेंदलाल जोगी ने पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक थी। दोपहर में पत्नी उनसे मिलने अस्पताल आई थीं। पत्नी के जाने के बाद वे बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़कर वापस अस्पताल लौटे। इसी बात को लेकर नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन ने उनसे विवाद किया। आरोप है कि अनिता ने गाली-गलौज करते हुए मरीजों के सामने थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उनके गाल और दांत में चोट आई। वहीं आवासपारा अमेरी निवासी नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह आईसीयू में मरीजों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान डॉ. जोगी ने उन्हें दूसरी जगह बैठने के लिए कहा। मना करने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनकी भुजा, हथेली और गले में चोट आई। सूचना पर डायल-112 और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...