क्राइम

अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक विवाहिता ने लगाई फांसी

डेस्क

तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी । पहली घटना में नीम के पेड में फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांधा निवासी भरत लाल श्रीवास पिता सुंदर लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका पुत्र हरिश कुमार श्रीवास 3 अगस्त को रात्रि में खाना खाकर निकला था और जब रात्रि 12 बजे तक घर नही पहुंचा तो खोजबिन किया गया तो वह गांव के महामाया मंदिर के पास नीम के पेड में फांसी पर लटकता मिला।

वहीँ तखतपुर की एक युवती ने हाथ का नस काटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले में जांच में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनापारा चौकी अंतर्गत धुमा निवासी रामस्वरूप जायसवाल पिता जैताराम जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 21 वर्षीय युवती अंजनी जायसवाल का कोटा निवासी सूर्यकांत जायसवाल के साथ विवाह हुआ था वह 2 अगस्त की कीचन में दोपहर 2 बजे गई और अंदर से दरवाजा बंद कर ली थी बहुत देर बाद जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों ने दरवाजा किसी तरह खोला तो देखा कि उसके हाथ का नस कटा हुआ है और वह फांसी पर लटक गई है तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा...