बिलासपुर

सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण छतौना के प्रभारी समिति प्रबंधक निलम्बित

रमेश राजपूत


बिलासपुर- स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले के खरीदी केन्द्र छतौना एवं सकर्रा का निरीक्षण किया।
छतौना खरीदी केन्द्र में धान की स्टेकिंग से पूर्व नीचे सतह पर डेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण धान भींग गये थे। डॉ. टेकाम ने खाली बारदानों में मिलान कराया और उनमें अंतर पाया। इस लापरवाही पर उन्होंने छतौना सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी नेपाल कौशिक को निलम्बित करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए श्री कौशिक को निलम्बित कर उनके स्थान पर विक्रेता अंशुल कुमार कौशिक फड़ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. टेकाम ने खरीदी केन्द्र सकर्रा का निरीक्षण किया, वहां धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...