बिलासपुर

जनदर्शन में एक- एक आवेदन पर कलेक्टर कर रहे सुनवाई…जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आवास, पेंशन और मूलभूत सुविधाओं की हुई मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से सभी के आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में जोंकी निवासी मनहरण साहू ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने की मांग की। शहर के गीतांजली सिटी के निवासियों ने कलेक्टर के समक्ष कॉलोनी में बरसात के पानी की निकासी एवं साफ-सफाई न होने की शिकायत की।

कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जलदेवी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। ग्राम महमंद के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में अच्छी सड़क, बिजली खंबा, नाली व कचरा पेटी नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत को सौंपते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में पानी जमाव की समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया।

मानिकचौरी निवासी ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्ती के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर ग्राम निपनिया को ग्राम मौहाकापा में जोड़ने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी,