बिलासपुर

नहीं थम रही शहर में चोरी की घटनाएं, सूने मकान से अज्ञात चोरों ने फिर किया हजारों का माल पार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर– शहर में पुलिस से बेखौफ चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं, बदमाश चोरों ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग को अंगूठा दिखाते हुए सूने मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है मिली जानकारी के अनुसार सोनगंगा कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार शुक्ला अपनी पत्नी के साथ 26 जून को अपने बेटे से मिलने राजिम गए हुए थे, उन्होंने अपने घर में ताला लगाया हुआ था, 12 अगस्त को पड़ोसी ने फोन कर प्रार्थी को उनके मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी, 13 अगस्त को वापस घर आने पर प्रार्थी को अपने मकान का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखने पर कमरे के 2 दरवाजे का कुंदा भी टूटा हुआ मिला, कमरे की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर भी गायब थे, तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों ने प्रार्थी के घर की अलमारी में रखे सोने  चांदी के जेवर सहित कुल 67800 का माल पार कर दिया है। प्रार्थी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...