रायपुर

पत्नी और बच्चे को सिरफिरे युवक ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद झूल गया फांसी पर…..घटना के बाद फैली सनसनी

डेस्क

रायपुर – गुरुवार को एक सरफिरे युवक ने अपने ही परिवार को मौत की नींद सुला, खुद ही फाँसी के फंदे पर झूल गया। यह पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर गांव का बताया जा रहा है। जहाँ प्रवीण निषाद ने बीती रात अपनी पत्नी तुकेश्वरी निषाद की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी तीन साल की मासूम बेटी दीक्षा का भी गला दबाकर मार डाला। उसके बाद खुद भी फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त ये घटना हुई उस समय मृतक का पूरा परिवार एक की घर में रहता था, जब ये घटना हुई उस वक्त प्रवीण अपने कमरे में अपनी पत्नीके साथ ही माजूद था। मामले परिजनों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालकि इस हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नही आ सकी है।

तीन साल पहले हुई थी प्रवीण की शादी..

पेशे से किसान प्रवीण निषाद की शादी तीन साल पहले सोनपुर पाटन की रहने वाली तुकेश्वरी से हुई थी। जिसके बाद कुछ दिनों तक उनकी गृहस्थी ठीक ही थी। कि अचानक प्रवीण निषाद किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह किसी बात को लेकर लंबे अर्से से परेशान था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार भी कराया जा रहा था।

पहले काटी कलाई फिर झूल गया फाँसी पर..

गुरुवार को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का हृदय विदारक घटना में परिवार के मुख्या प्रवीण कुमार निषाद ने पहले अपनी पत्नी और तीन साल की बच्ची को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या कर लिया है। प्रवीण कुमार निषाद ने घटना को अंजाम देने के बाद शराब की बोतल को फोड़कर पहले अपने हाथों की नस काटकर मरने की कोशिश किया। जिसमे असफल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...