छत्तीसगढ़बिलासपुर

गार्डन की तर्ज पर डेवलप होगा जतियापारा तालाब स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया जतिया पारा तालाब

जतिया पारा तालाब के सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को यहां सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन जगह सौगात के रूप में मिलेगी

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

जरहाभाठा स्थित जतिया पारा तालाब को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कर गार्डन की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण कर इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कर नए सिरे से स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
करीब 4 एकड़ क्षेत्र में जरहाभाठा जतिया तालाब सौदर्यीकरण कार्य निर्माणाधीन है। निर्माणाधीन तालाब का जायजा लेने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय पहुंचे। इस दौरान ईई प्रवीण शुक्ला उपस्थित थे, जिन्होंने तालाब निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान कमिश्नर शपाण्डेय ने तालाब के चारों ओर गार्डन डेवलप करने और रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को भी बुलाए गए थे, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तालाब डेवलपमेंट कार्य का नए सिरे से स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि तालाब और इसके आसपास काफी जगह है, जिसे गार्डन की तरह डेवपल किया जा सकता है। इसी तरह तालाब का एरिया पर्याप्त होने के कारण इसमें नौका विहार व अन्य मनोरंजन भी प्लान किया जा सकता है। गार्डन के चारों तरफ खाली जगहों को गार्डन की तरह डेवलप करने से यह बहुत आकर्षक होगा और क्षेत्र के लोग यहां आकर मार्निग वाक से लेकर हरा भरा माहौल का आनंद ले सकेंगे। इसी तरह तालाब में प्रवेश द्वार की जानकारी लेते हुए पार्किंग डेवलप करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को तालाब निर्माण के लिए पूर्व में हुए कार्य और वर्तमान की जरूरतों को देखते हुए नए सिरे से स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

जतिया पारा तालाब के सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को यहां सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन जगह सौगात के रूप में मिलेगी। पीपीपी मॉडल के तहत तालाब का निर्माण होगा, जहां सभी आयु वर्ग के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य नए सिरे से शुरू होने की बात कही गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्... आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा...अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार