तखतपुर

दो बाइक में आमने सामने हुई टक्कर, एक बाइक सवार की मौके पर मौत दूसरा गंभीर, घायल को पहुँचाया गया अस्पताल

डेस्क

तखतपुर- कोटा से ग्राम ढोलगी लोरमी लौट रहे ग्रामीण की बीच रास्ते मे सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो जाने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलगी निवासी श्यामू गंधर्व कोटा अपनी भतीजी से पैसे लेने गया था जो अपनी बाइक से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते मे ग्राम भौरा कछार के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार हुई कि श्यामू को गंभीर चोंटे लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना में दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आई है, जिसे आस पास के लोगो ने गभीर हालत में लोरमी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया है। मामले में जुनापारा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट