मुंगेली

धावक सुलेमान फिर बने विनर, मैराथन दौड़ में 200 धावकों को छोड़ा पीछे

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- रतनपुर के सुलेमान खान ने ओपन मुंगेली मैराथन 5 किलोमीटर का दौड़ जीतकर मैराथन दौड़ में अपना दबदबा कायम किया है इस संबंध में जानकारी देते हुवे व्यायाम शिक्षक ओमकार जायसवाल ने बताया कि मुंगेली में आयोजित ओपन मुंगेली मैराथन दौड़ के 5 किलोमीटर रेस में राष्ट्रीय धावक पीर मोहम्मद के बेटे सुलेमान खान ने अन्य राज्यो से आये लगभग 200 धावकों को पछाड़कर मैराथन दौड़ जीतकर बिलासपुर जिले व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया,

दौड़ लोगो मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मुंगेली मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था इस मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर सुलेमान द्वितीय स्थान पर भोपाल के समीर गौड़ व तृतीया स्थान पर दुर्ग के मूलचंद साहू रहे विजेता धावकों को मुख्य अतिथि मुंगेली जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के द्वारा विजेता सुलेमान को 5000 रु मैडल व दूसरे स्थान वाले को 3000 रु व मैडल व तीसरे स्थान वाले को 2000 रु व मैडल प्रदान किया

सुलेमान की उपलब्धि पर राष्ट्रीय धावक पीर मोहम्मद , कामता यादव, प्रेम सिंह पोर्ते, राजेन्द्र जगत (प्राचार्य) आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट