बिलासपुर

लापता महिला की घर की बाड़ी में मिली लाश, हत्या की आशंका, गले और पैर में चोट के निशान…..पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पाढ़ में घर से लापता महिला की लाश उसी के घर बाड़ी में पैरे के पास मिली है। मामले में डायल 112 की टीम ने घटना के संबंध में सकरी पुलिस को सूचना दी और सकरी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पाढ़ आवासपारा निवासी शैल बाई पति बिंदा प्रसाद 44 वर्ष परिजनों के अनुसार कल दोपहर से गायब थी, जब वह शाम को भी घर नही लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नही मिली, लेकिन बुधवार की सुबह महिला की लाश घर की बाड़ी में मिली, घटना की जानकारी किसी ने डायल 112 को दी थी, जो मौके पर पहुँची तो देखा मामला हत्या का लग रहा था तो टीम के द्वारा सकरी पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुँची सकरी पुलिस ने प्रथम दृष्टिया मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मानते हुए शव को मुआयना किया जिसमें मृतिका के गले, कान और पैर में चोट के निशान है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या हुई है, लेकिन मौके पर खून और संघर्ष के कोई निशान नही मिले है, जिससे यह संदेह सामने आ रहा है कि महिला की कही और हत्या कर शव को यहाँ लाया गया होगा। फिलहाल मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और तथ्यों तक पहुँचने कोशिश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,