बिलासपुर

बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई…कोतवाली क्षेत्र का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को आईटीआई छात्र के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का बताया जा रहा है, जिओमार्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों के साथ छात्र के साथ जमकर मारपीट की। उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए करबला निवासी समीर कुमार भार्गव ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह ही अपने करबला स्थित घर से आईटीआई जाने के लिए निकला था। जहा वह सिटी सेंटर के पास ही पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने आईटीआई छात्रा की बाइक को ठोकर मार दी।

जिसके बाद समीर कुमार भार्गव के साथ मारपीट शुरू कर पैसे की मांग करने लगा। इस बीच जियो मार्ट में काम करने वाले युवक ने अपने साथियों को बुलाकर आईटीआई छात्रा के साथ जमकर मारपीट की। छात्र का आरोप है कि युवकों ने उसपर चाबी सहित कड़े से उसके सिर और पीठ पर हमला किया है। जिससे उसे काफी चोट आई है। इधर मामले में छात्र की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,