तखतपुर

बीती रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, बेखौफ मेटाडोर में लोड कर ले गए पूरा सामान….प्रार्थी को भनक लगते ही हुए फरार

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम चुलघट में बीती रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए, दुकान के पूरे सामान पर हाथ साफ कर दिया है। बेखौफ होकर पहुँचे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया है, जो बकायदा मेटाडोर लेकर पहुँचे थे, जिसमें उन्होंने टीवी, फ्रिज, होमथिएटर सहित दुकान के सभी किराना सामान को लोडकर भाग निकले है।

प्रार्थी अजय धनकर ने इस चोरी की जानकारी रात के लगभग 2 बजे हुई जब कुत्ते भौकने लगे तो वह बाहर निकलकर देखा तब एक सफेद रंग की मेटाडोर दुकान के पास खड़ी थी, जैसे ही वह दुकान की ओर बढ़ा अज्ञात चोर मेटाडोर लेकर भागने लगे, जिसका प्रार्थी कुछ दूर तक दौड़ कर पीछा भी किया लेकिन कोई फायदा नही हुआ। पीड़ित किराना दुकान संचालक ने सुबह घटना की रिपोर्ट थाने पहुँचकर की है, जिस आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी