बिलासपुर

धान खरीदी प्रक्रिया से छूटे किसानों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुँचकर मांगी इच्छा मृत्यु, फसल नही बेच पाने का दिखा दर्द

रमेश राजपूत

बिलासपुर- समर्थन मूल्य कर की गई धान खरीदी प्रक्रिया में निर्धारित समय तक धान नही बेच पाने वाले किसानों ने धान खरीदी के लिए समय बढ़ाने की मांग पूर्व में ही कि थी, जिसमें टोकन सिस्टम और खराब मौसम को वजह बताया गया था, इसके बाद 5 दिनों के लिए खरीदी प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई थी, लेकिन इस बीच बारदानों की कमी पैदा कर दी गई, जिले में सभी तरफ किसानों को बारदानों की कमी का हवाला देते खरीदी रोक दी गई और इस दौरान बढ़ाये गए 5 दिनों का लाभ भी किसानों को नही मिल पाया,

हालांकि की विभाग लक्ष्य से अधिक धान खरीदी करने में सफल रहा लेकिन बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है इसके बाद भी बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से छूट गए। बुधवार को लाखासार सोसायटी क्षेत्र से ऐसे ही किसानों ने बड़ी संख्या में कलेक्टरेट पहुँचकर इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए धान ख़रीदी करने की फरियाद लगाई।

टोकन जारी करने के बाद भी नही हुई खरीदी

कलेक्ट्रेट पहुँचे किसानों ने बताया कि उन्हें पहले ही टोकन जारी कर दिया गया था, लेकिन बारदानों की समस्या बताकर धान की खरीदी नही की गई, बल्कि इस दौरान रसूखदारो से खरीदी जारी रही, मामले में किसानों ने जिला विपणन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी इस दौरान की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...