तखतपुर

विवाहिता ने लगाई फांसी, पति से थी नाराज….रात में पति और बच्चे के सोने के बाद उठाया यह कदम

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- तीन माह के मासूम बच्चे को आधी रात में भूख लगने पर जब वह रो रहा था तब पति ने पत्नी से कहा कि बच्चे को दूध पिला दो पत्नी की जब कोई आवाज नहीं आई और करवट पलट कर देखा तो बगल में ही पत्नी फांसी के फंदे में लटकी हुई थी मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करनकापा निवासी स्वर्गीय साधे राम की बेटी सुशीला पटेल 20 वर्ष का विवाह बेलगहना निवासी दिलीप पटेल से 2 वर्ष पूर्व हुआ था 3 माह पूर्व बच्ची ने जन्म लिया था 26 फरवरी की दरमियानी रात को मासूम बच्ची भूख में रो रही थी तभी पति दिलीप पटेल ने पत्नी से कहा कि बच्ची रो रही है दूध पिला दो पर पत्नी की कोई आवाज जब नहीं आए तब वह करवट बदल कर देखा तो बगल में ही लकड़ी की म्ंयार में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है

पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद

पति दिलीप पटेल ने पुलिस को बताया कि वह कमाने खाने के लिए रायपुर बिलासपुर में रोजी मजदूरी करने जाता था इस बात को लेकर पत्नी को आपत्ति रहती थी और वह कहती थी कि जो भी रोजी मजदूरी करनी है गांव में ही रहकर करो इसी बात को लेकर 25 फरवरी को दोनों पति और पत्नी के बीच सुबह विवाद हुआ था पत्नी दोपहर में खाना नहीं खाई थी और इस बात को लेकर गुस्सा थी शाम को वह पत्नी को समझाइश दिया था कि वह अब नहीं जाएगा पर पत्नी गुस्से में थी और जब पति और बच्ची सोए हुए थे तब उसने फांसी लगा ली बच्चे की रोने की आवाज से पति जागा और बच्चे को दूध पिलाने के लिए बोला पत्नी की आवाज नहीं आने पर लौट कर देखा तो पत्नी वहीं पर कमरे में म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी