बिलासपुर

भूपेश सरकार ने सभी का रखा ख्याल, गठन के बाद 20 वर्षो में सर्वेश्रेष्ठ बजट:- राघवेंद्र सिंह

डेस्क

बिलासपुर- कांग्रेस के नेता राघवेंद्र सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन और सर्वश्रेस्ठ बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया है। इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है, राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ये बजट छ्त्तीसगढ़िया का छ्त्तीसगढ़ीयो के लिये है। हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। इस बजट में किसानों के धान के अंतर राशि के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 5100करोड़ रु बजट में देना ये प्रदर्शित करता है कि सरकार किसानों के लिये तत्पर और किसान हितैषी सरकार है। साथ ही पूरे प्रदेश के शिक्षकों का संविलियन करना ऐतिहाशिक कदम है। युवाओ के रोजगार के लिये प्रोत्साहन करना साथ ही महिलाओं के लिये महिला सुरक्षा को ध्यान में रखना सरकार के दूरदर्शी सोच को व्यक्त करता है।

इसी प्रकार स्वास्थ्य सुविधा हेतु विशेष राशि स्वास्थ्य विभाग को देकर खूबचंद बघेल योजना अंतर्गत इलाज में सुविधा देने का बजट अति प्रशंसनीय कार्य है। साथ ही हमारे छ्त्तीसगढ़ की पहचान हेतु राम गमन हेतु 10करोड़ बजट देना अति प्रसन्नता का विषय है। इसके अलावा राज्य के उद्योगों को बढ़ावा देने,राज्य में सड़कों का जाल बिछाने,राज्य में पानी की समुचित व्यवस्था करने,राज्य में अपराध कम करने 5 नए थाने और 10 नए चौकी खोलने का कदम सराहनीय है।साथ ही हमारी संस्कृति को सहेजने संवरने का कार्य भी मुख्यमंत्री ने इस बजट में किया है।

हर वर्ष युवा महोत्सव,आदिवासी महोत्सव तथा छ्त्तीसगढ़ी व्यंजनों को पूरे देश विदेश में पहचान दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बजट में किया है। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा बजट राज्य बनने के 20 साल में पहली बार मुख्यमंत्री के द्वारा लाया गया है जो राज्य के लोगो के लिये खुशहाली वाला बजट तथा आगामी समय में राज्य के विकास हेतु मिल का पत्थर साबित होगा।

error: Content is protected !!
Letest
खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम... बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर...