बिलासपुर

बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार…पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर आरोपियों ने की थी युवक की हत्या,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचरीघाट के पास हुए हत्याकांड के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे पचरी घाट डैम के पास घटित हुई, जहां पूर्व रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के दिन आरोपी विकास तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी शनिचरी बाजार बिलासा चौक, सिटी कोतवाली एवं शैलेंद्र प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा, मृतक के पास पहुंचे। दोनों आरोपियों और मृतक के बीच पहले से विवाद एवं तनाव की स्थिति थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक सानू उर्फ अमन खान उम्र 25 वर्ष से गाली-गलौज शुरू की, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से मृतक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। साथ ही, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी पुलिस द्वारा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से मृतक पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से हथियार से वार किए, जो उसकी मृत्यु का प्रत्यक्ष कारण बने। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है तथा शेष साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,