रायगढ़

जंगल में मिली जली हुई युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…मामा के घर आई थी रहने हो गई किसी अनहोनी की शिकार

डेस्क

रायगढ़- जिले के डभरा की निवासी 22 वर्षीय युवती की लाश सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीमारलगा के पत्थर खदान के पास जंगल मे जली हुई मिली है, दरअसल डभरा की रहने वाली सुनीता सिदार अपने मामा के घर टीमारलगा रहने आई हुई थी, जो बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी, बीती रात युवती अपने कमरे में नही दिखी तो मामा और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे, जिन्हें सुबह सूचना मिली कि किसी युवती की लाश पत्थर खदान के पास जली हुई मिली है, परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और युवती की पहचान सुनीता के रूप में की, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची सारंगढ़ पुलिस ने शव और उसके आस पास सभी तथ्यों की जांच में जुट गई है वही परिजनों से बयान भी लिए जा रहे है, इसके अलावा ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

हत्या की आशंका

मामला सामने आते ही इसे हत्या के रूप में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है, जिसके पीछे क्या वजह है और कौन इसका जिम्मेदार है यह सबसे बड़ा सवाल है, आखिर युवती रात को घर से बाहर कैसे निकली और कौन उसके साथ था यह सभी सवाल उठ रहे है जिससे पर्दा हटते ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग