बिलासपुर

बंधक बनाकर की पिटाई, मौत होने पर लाश को फेंक दिया सड़क किनारे….पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– पुरानी रंजिश और पैसों के लेन देन को लेकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है वही दूसरे युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुँचाया गया है। घटना को 4 आरोपियों सहित 2 नाबालिगों ने अंजाम दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के आकाश बंजारे उम्र 19 वर्ष ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई की, सिरगिट्टी के ही अभिजीत लाल 21 वर्ष, अभिषेक लाल 23 वर्ष, हरीश चौहान 23 वर्ष, मुकेश लाउत्रे और दो नाबालिग आरोपियों ने उसे और युवराज खरे को रात में बंधक बनाकर कर मारपीट की, जिस दौरान ही युवराज की हत्या कर दी गई और उसकी लाश को चकरभाठा क्षेत्र के धमनी के पास फेंक दिया गया है।

जिसे सुबह ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और चंद घंटों में ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 10 एजी 6537, 5 मोबाइल फोन, हॉकी, बत्ता और बांस के डंडे को जब्त कर लिया गया है। बंधक बनाकर कर मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 342,323,294,393,394, 148,148 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी