रतनपुर

पति के शराब पीने से व्यथित पत्नी ने किया जहर का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

जुगनू तंबोली

रतनपुर– शनिवार को थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय एक महिला ने पति के शराब पीने से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 को दी। जिनके द्वारा महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का उपचार जारी है, इस संबंध में परिजनों के द्वारा बताया जा रहा है कि गीता बाई पति हीरालाल उम्र 35 वर्ष भेलवा पारा रतनपुर की निवासी अपने पति के शराब पीने की लत के वजह से काफी परेशान रहा करती है।

कुछ दिन पहले उसके पति के पेट का भी ऑपरेशन हुआ है। वह अपने पति को शराब पीने के लिए हमेशा मना करती आ रही है। लेकिन आज फिर उसका पति शराब पीकर घर आया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। जिसके चलते उसने घर में रखे पाइजन को पीलिया। जिसकी सूचना परिजनों ने 112 को दिया। 112 कर्मी रामकुमार चौहान और ड्राइवर राजेश मरावी महिला के घर पहुंचे। जहां से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया।

जहां पर उसका उपचार जारी है। बताया जाता है कि गीता बाई निवासी करैहापारा का विवाह 19 वर्ष पूर्व हीरालाल से हुआ था जिनके 04 बच्चे हैं। जिसमें उसकी पहली बेटी का विवाह हो गया है। वहीं दूसरे बेटा विक्की उम्र 20 वर्ष दसवीं की पढ़ाई कर छोड़ दिया है। जबकि तीसरा बेटा निक्की उम्र 17 वर्ष भी पढ़ाई कर छोड़ दिया है। वही उसकी पुत्री कुमारी पिया उम्र 15 वर्ष कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही है।

इस घटना के बाद सभी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...