कबीरधाम

प्रदेश में लगातार पकड़ी जा रही दूसरे प्रदेशों की शराब, कैसे पहुँच रही यहाँ, कहाँ फेल हो रही सुरक्षा….फिर 5 लाख की शराब जब्त

डेस्क

कवर्धा- प्रदेश में अन्य राज्यों से लाकर शराब खपाने का सिलसिला लगातार जारी है, एक बार फिर हरियाणा से तीन कारों में लाई गई 155 पेटी अंग्रेजी शराब कवर्धा पुलिस ने जब्त की है, 5 लाख रुपए कीमती इस शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए, मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शराब की तस्करी बजाग (मध्यप्रदेश) के रास्ते हो रही थी, मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग शराब खपाने वाले हैं,

जिसके बाद पुलिस ने कुकदूर इलाके में नाकेबंदी कर चार लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुंगेली के ग्राम भद्राली निवासी मोनू और तीन धरमवीर, अनिल, अंकित कुंडू हरियाणा के रहने वाले हैं,

वही दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है, इसके अलावा पुलिस ने तीन वाहन क्रमांक एचआर 14 क्यू 0561, एचआर 51 बी क्यू 9011 और डीएल 3 सी एके 3582 को भी जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ...