कोटा

पति की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश तो वही कमरे में पत्नी भी मिली मृत….पति के द्वारा हत्या कर आत्महत्या करने की आशंका

जुगनू तबोली

कोटा – कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के बैगापारा करवा निवासी रतनलाल बैगा और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई बैगा की लाश आज उनके घर में अलग अलग स्थितियों में मिली है, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि पति रतनलाल बैगा की लाश घर के बरामदे में म्यार पर फांसी के फंदे पर लटकी है।

तो वही पत्नी सुकवरिया बाई बैगा की लाश घर के भीतर पड़ी है। मामले में पुलिस की प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि मृतक एवं मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की कोई संतान नही है, मृतक एवं मृतिका दोनो ही शराब पीने के आदि थे तथा अक्सर शराब पीकर विवाद एवं झगड़ा होते थे। 16.02.2023 की रात भी दोनों के मध्य विवाद लड़ाई झगड़ा हो रहा था।

मृतक के पड़ोस में ही रहने वाले मृतक के बड़े भाई समून्द सिंह बैगा ने सामान्य विवाद समझा और सो गया। 17.02.2023 की दोपहर गांव का तपेश्वर गोड़ जब मृतक के घर गया तो परछी में फांसी लगा हुआ देखकर समून्द सिंह एवं अन्य लोगो को बतलाया जब लोग अन्दर गये तो घर के कमरे में सुकवरिया बाई का शव मिला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मामलें में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही की गई। पुलिस पड़ोसियों के बयान के आधार पर मान रही है कि शराब के नशे में पति पत्नी आपस में विवाद हुये है

एवं इसी विवाद की वजह से पति रतनलाल बैगा के द्वारा अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी गई तथा घटना से व्यथिथ होकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट