बिलासपुर

विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धारा 144 का उल्लंघन होने पर की गई कार्रवाई…. समर्थको ने जताई आपत्ति

रमेश राजपूत

बिलासपुर- वैश्विक आपदा के इस विपदा में विधायक शैलेश पांडे से मदद लेेने उनके निवास आए लोगो की भारी भीड़ रविवार को अचानक इकट्ठी हो गई,जिसको लेकर सिविल लाइन पुलिस ने विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है। दरसअल एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वह इनदिनों गरीब, रोजी मजदूर ,रिक्शा चालक और भिक्षुक वर्ग को राशन का वितरण कर रहे थे।

जिसकी सूचना पाकर बड़ी संख्या में जरूरत मंद वेयरहाउस रोड स्थित उनके कार्यालय में पहुंच गए। इस बीच विधायक लोगो से वापस जाने की अपील कर रहे थे। उन्होंने बताया भी की इच्छुक लोग फोन नंबर पर ही सूचना दे सकते है।

जिसके आधार पर कार्यकर्ता जरूरत मंदो के घरों तक राशन पहुँचाएंगे लेकिन इसके बाद भी राशन लेने के उम्मीद से आए लोगो ने जाने अनजाने में धारा 144 के नियमों का उलंघन कर दिया।

भीड़ एकत्रित होने की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 269, 188 के तहत विधायक शैलेष पाण्डेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार