बिलासपुर

नौ मुस्लिम धर्म प्रचारकों को मस्जिद परिसर में ही किया होम आईसोलेटेड, किया गया स्वास्थ्य परीक्षण …..एहतियात के तौर पर लिया गया निर्णय

रमेश राजपूत

बिलासपुर- पूरे देश की तरह बिलासपुर में चल रहे लॉक डाउन के नियमों को अमलीजामा पहनाने में प्रशासन और पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही हैं। यही वजह है कि बिलासपुर में हालात कुछ राहत भरे हैं। किसी भी सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सक्रियता से संज्ञान ले रहे है और ऐसे लोगों जांच कर क्वॉरेंटाइन करने में रखा जा रहा है, कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण से बचने का यही एकमात्र तरीका भी है,

लिहाज़ा लगातार ऐसी सूचनाओं पर टीम कार्य कर रही है, सोमवार को बाहर से बिलासपुर पहुंचे मुस्लिम धर्म प्रचारकों की एक जमाती टोली के बिलासपुर पहुंचने की खबर पाकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयो ने सक्रियता दिखाते हुए, अपनी प्रक्रिया पूरी की है, दरअसल चाँटापारा जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के 9 धर्म प्रचारक बाहर से पहुँचे है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के निर्देश अनुसार समाज के लोगों से चर्चा के बाद सभी को मस्जिद परिसर के भीतर ही आइसोलेशन में रखने का निर्णय लिया गया है।

मुस्लिम समाज के स्थानीय लोगों ने भी इसमें अपनी रजामंदी जाहिर की और इसके बाद चिकित्सा विभाग के अमले ने मस्जिद परिसर के भीतर उनके सभी के आइसोलेशन का इंतजाम किया और आगामी अप्रैल माह की 27 तारीख तक के लिए उन सभी नौ धर्म प्रचारकों को होम आइसोलेशन में रखा गया,

वहीं इस बाबत जिला स्वास्थ्य समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर की ओर से इन सभी को 27 अप्रैल तक आइसोलेशन में रखे जाने बाबत एक पर्चा भी जामा मस्जिद परिसर के बाहर चस्पा कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...