बेमेतरा

बुजुर्ग दंपति की हत्या, घटना से फैली सनसनी, लॉक डाउन के दौरान बड़ी वारदात से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

डेस्क

बेमेतरा- जिले के साजा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी पूर्वक हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है, गौरतलब है कि लॉक डाउन के दौरान यह बड़ी वारदात सामने आई है जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है, जो हत्या के सभी पहलुओं की विवेचना कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार जिले के साजा थाना अंतर्गत गाडाभाठा में रहने वाले रघुनंदन जंघेल उम्र 70 साल , पत्नी चमारी बाई जंघेल उम्र 65 साल की लाश उनके घर के भीतर मिली है,

जिसकी किसी ने बेरहमी पूर्वक हत्या की है, घटना की जानकारी उनके खेत में खेती करने वाले एक अन्य ग्रामीण के घर पहुँचने पर हुई, जिसने देखा कि बुजुर्ग दंपति की लाश पड़ी थी, जिसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या की घटना को लगभग 24 घंटे पहले अंजाम दिया गया होगा, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गई है,

फ़िलहाल हत्या किसने की और क्यों कि जैसे सवालों के जवाब अभी सामने नही आये है, लेकिन पुलिस सभी संभावनों पर अपनी जांच की शुरुआत कर चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...