छत्तीसगढ़बिलासपुर

अनुपस्थित रहने पर 11निगम कर्मचारियों को नोटिस,हो सकती है सेवा समाप्ति की कार्रवाई

इसके बाद भी कार्य में उपस्थित नहीं होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की बात नोटिस में की गई है

सत्याग्रह डेस्क

लगातार अनुपस्थित रहने पर जल विभाग के 11 टास्क बेसिस कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने और जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी बढ़ने और जल स्तर नीचे जाने के कारण शहर के अधिकांश वार्डों और क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई। जल आपूर्ति को लेकर जल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लगातार पाइप लाइन मरम्मत, लीकेज मरम्मत व मोटर मरम्मत के साथ टैंकर से पानी सप्लाई के लिए कार्य कर रहे है। इसके बावजूद जल विभाग के 11 टास्क बेसिस कर्मचारी बिना कारण बताए अनुपस्थित चल रहे हैं।

इन कर्मचारियों में मुन्ना पिता बहोरन, देवकुमार पिता भकलू, सुमित पिता सरहा, अशोक पिता गजानंद, सहोरिक पिता बीरबल, अशोक पिता सूखदेव, भोला पिता दुलार, लक्ष्मी पिता बंशी, जयपाल पिता बिसाहू, लीलाराम पिता महेश व दिलीप पिता भगतराम शामिल हैं। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए जल विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया ने नोटिस के जवाब के साथ कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कार्य में उपस्थित नहीं होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की बात नोटिस में की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...