छत्तीसगढ़बिलासपुर

व्यापार विहार सड़क का काम जल्द होगा पूरा मौके पर पहुंचकर निगमायुक्त ने किया दावा

इस दौरान उपस्थित इंजीनियरों ने ड्राइंग व डिजाइन में गार्डन विकास करने की जानकारी दी। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने क्षेत्र की सफाई करने और व्यवस्थित गार्डन विकास करने के दिए निर्देश

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

शुक्रवार को निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने व्यापार विहार स्थित निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम व स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर दोनों ही कार्यों के डीपीआर, ड्राइंग डिजाइन देखा। कमिश्नर पाण्डेय ने डीपीआर, ड्राइंग व डिजाइन में तय गुणवत्ता के अनुसार कार्य करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश इंजीनियर व ठेकेदार को दिए।
व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा के पास से करीब 27 करोड़ की लागत से स्मार्ट सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी तरह व्यापार विहार आक्सीजोन परिसर में करीब 7 करोड़ की लागत से प्लेनेटोरियम निर्माण डोर लेबल तक पील्हर ढ़लाई का कार्य चल रहा है। दोनों ही कार्यों का जायजा लेने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय पहुंचे। स्मार्ट सड़क निर्माण के दौरान मौके पर ही डीपीआर, ड्राइंग व डिजाइन देखे और इंजीनियरों से निर्माण की तकनीकी जानकारी ली।

इस दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने कहा कि व्यापार विहार संभाग का बड़ा थोक बाजार है। इससे जुड़े पॉश कालोनी है और रेलवे स्टेशन जाने का यह प्रमुख मार्ग है। वीवीआईपी पर्सन का भी आना इस मार्ग पर लगा रहता है। इसलिए इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने तय मापदंड और गुणवत्ता के अनुसार ही कार्य करने इंजीनियरों को निर्देशित किया। ठेकेदार ने बताया कि सड़क को खोदकर बेस बनाने और लेबल पर लाने के साथ ड्रेनेज ढ़ालने का कार्य किया जा रहा है। व्यस्तम मार्ग होने के कारण और लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर इस दिशा में कार्ययोजना बनाई जा रही है। । इसके बाद कमिश्नर पाण्डेय आक्सीजोन पहुंचे। यहां भी मौके पर ड्राइंग डिजाइन देखे और इंजीनियर से तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इंट्रेंस और एग्जीट पाइंट सहित पार्किंग स्थल की जानकारी ली। कमिश्नर ने कंस्ट्रक्शन एरिया में हाल और विभिन्न सुविधाओं के संबंध में डीपीआर ड्राइंग व डिजाइन से जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता उपअभियंता सहित ठेकेदार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर आस्वस्त किया कि स्मार्ट सड़क व प्लेनेटोरियम सड़क शहर की पहचान होगी। स्मार्ट सड़क पर लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा होगी, वहीं बच्चों और युवा वर्ग के लोगों का प्लेनेटोरियम में खलोलशास्त्र का ज्ञानवर्धन होगा। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दोनों ही कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये।प्लेनेटोरियम निरीक्षण के दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने आक्सीजोन और संवारने की बात कही। इसी तरह परिसर में गार्डन निर्माण की बात कही। इस दौरान उपस्थित इंजीनियरों ने ड्राइंग व डिजाइन में गार्डन विकास करने की जानकारी दी। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने क्षेत्र की सफाई करने और व्यवस्थित गार्डन विकास करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी... दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड...36.50 लाख रुपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भरोसे का किया कत्ल,