बलौदाबाजार

जिले में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, माँ बाप सहित बेटे की घर के भीतर मिली खून से लथपथ लाश….

रमेश राजपूत

बलौदा बाजार – अम्बिकापुर में दोहरे हत्याकांड के बाद जिला बलौदा बाजार में भी तिहरे हत्याकांड ने जिले को हिलाकर रख दिया है। रविवार को लॉक डाउन के बीच आई इस खबर में थाना पलारी के छेरकाडीह के साहू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छेरकाडीह के एक किसान परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की गई है। जिसकी सूचना साहू परिवार के सदस्यों ने थाना पलारी को दी। जिन्होंने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में प्रार्थी जिंतेंद्र कुमार साहू ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई यशवंत साहू, भतीजा देवेन्द्र साहू एक ही कमरा में सोये थे तथा भाभी महेश्वरी साहू बाजू कमरे में सोयी थी। इस बीच भतीजी पूनम साहू रविवार सुबह 4 बजे उठी थी। इस बीच वह अपने माता पिता और भाई को खून से लथपथ देख चीखने लगी।

तब वहां पर प्रार्थी पहुँचा और देखा कि उसका भाई यशवंत साहू,भतीजा देवेन्द्र साहू,भाभी महेश्वरी साहू की लाश पड़ी थी। जिसकी सूचना उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधियों को दी और फिर थाना पलारी पुलिस मौके पर पहुँची।

अज्ञात हत्या कर हो गए फरार परिवार के अन्य सदस्यों को भनक तक नही लगी..

शनिवार और रविवार दरमियानी रात साहू परिवार से तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसमे पिता यशवंत साहू पुत्र देवेन्द्र साहू, पत्नी महेश्वरी साहू शामिल थे। जबकि घर के समीप अन्य कमरों में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे, जिन्हें उक्त घटना की भनक तक नही लगी।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...