बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला, युवती ने की शिकायत, अपराध दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। मामले में सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 21 वर्षीय युवती ने रविवार को बंधवापारा ईमलीभांठा निवासी गजेन्द्र कोशले के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए,सरकंडा थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली सीएसपी निमेश बरैया सहित पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल को दी, जिन्होंने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, जहाँ महज 24 घन्टे में ही सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गजेन्द्र कोशले को धर दबोचा है। इस दौरान पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी किया है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवी के तहत न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

युवती और पुलिस के आँख में धूल झोंक कर फरार होने की फिराक में था आरोपी..

21 वर्षीय युवती ने सरकंडा पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था, कि आरोपी युवक पिछले एक महीने से युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर रहा था, जब युवती ने युवक से शादी करने दबाव बनाया तो युवक पलट गया जिसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ सरकंडा थाने में शिकायत की थी,, शिकायत की भनक लगते ही आरोपी युवक शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन सरकंडा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से वह अपने मंसूबों को पूरा नहीं कर सका।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...