बिलासपुर

बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा… कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक छात्र को राह चलते अज्ञात युवक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले कॉलेज तक छोड़ने की बात कही, लेकिन रास्ते में अपने एक साथी को भी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसकी बाइक, मोबाइल, एयरबड्स और नकदी लूट ली। घायल छात्र किसी तरह लोगों की मदद से थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज कुमार श्याम मूलतः ग्राम सिरमीना, थाना पसान, जिला कोरबा का रहने वाला है और वर्तमान में बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 27 जुलाई को वह अपने साथी योगेश कुमार की होंडा शाइन मोटरसाइकिल CG 16 CU 2410 से कॉलेज का पता करने जा रहा था। इसी दौरान अशोक नगर चौक स्थित डीएलएस कॉलेज रोड पर एक अज्ञात युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। सूरज ने मानवता के नाते उसे बाइक पर बैठा लिया। डीएलएस कॉलेज के पास पहुंचने पर युवक ने आगे तक छोड़ने का दबाव बनाया और मना करने पर मारने की धमकी दी। डर के कारण छात्र उसे आगे लेकर गया। मुरूम खदान के पास आरोपी ने अपने एक साथी को, जिसे वह “चेतन” नाम से बुला रहा था, भी बाइक पर बैठा लिया। शिव मंदिर के पास पहुंचने पर छात्र ने दोनों को उतरने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों, थप्पड़ों और पत्थर से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी छात्र का रेडमी-9 मोबाइल, एयरबड्स, 200 रुपये नकद और मोटरसाइकिल, कुल करीब 9 हजार रुपये मूल्य का सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र ऑटो से सरकंडा थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी और उसके साथी चेतन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,