जांजगीर चाँपा

शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर रास्ता रोककर जानलेवा हमला…..चार आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से रॉड और डंडे बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर – जांजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू 40 वर्ष, मनोज रत्नाकर 26 वर्ष, विरेन्द्र कुमार लशार उर्फ छोटू 29 वर्ष और नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुवा 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम धुरकोट थाना जांजगीर शामिल हैं। मामला 8 नवम्बर का है, जब प्रार्थी संजोग कुमार बरेठ अपने साथी लालू उर्फ अंतराम के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। ग्राम धुरकोट स्थित बिजली कार्यालय के पास आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर चारों ने मिलकर रॉड और डंडे से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 119(1), 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा और मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडेय एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...