रायपुर

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की तैयारी शुरू, मंडल ने जारी किए आदेश…. मूल्यांकनकर्ता घर में ही जाँचेंगे उत्तरपुस्तिका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- कोरोना संक्रमण के भय के बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी 12 वी परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर मंडल मुख्यालय से एक एडवाईजरी बुधवार को जारी की गई है। जिसमे लॉकडाउन के बीच परीक्षार्थीयों के उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की प्रक्रिया तय की गई है। जिसमे उतर पुस्तिका के लेने और जांच के उपरांत जमा कराने को लेकर भी नये दिशा निर्देश जारी किये गये है। उक्त एडवाईजरी में उत्तर पुस्तिका की जांच करने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर जांच की प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। इसको लेकर मंडल ने परीक्षकों के लिए एक आनलाइन वेबसाइट ( पोर्टल) तैयार किया गया है। जहाँ परीक्षकों को मिले यूजर आईडी और पासवर्ड के आधार पर वह ऑनलाइन जाकर उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन अंक मंडल के वेबसाइट में एंट्री कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के जारी एडवाईजरी के आधार पर शिक्षक घर मे ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर सकेंगे। इसको लेकर सभी परीक्षकों को मंडल के वेबसाइट में अपना डिटेल देना होगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने वेबसाइट में शिक्षकों को कॉपा के मूल्यांकन को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी है। हालाकि इस मामले में अब भी मंडल के आला अधिकारी उत्तरपुस्तिका के वितरण को लेकर कोई भी स्पष्ट निर्णय नही लिए जाने की बात कह रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...