बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरानी रंजिश को लेकर देवरीखुर्द में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पांच साथियों के साथ पहुंचे युवक ने पहले गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फिर चाकू निकालकर उसके गले के पास वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। घायल का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द स्थित राजा डेयरी के पास रहने वाला शिवेश सिंह पिता विजय सिंह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने घर के पास पहुंचा था। उसका एक दोस्त उसे छोड़कर वापस लौट गया। इसी दौरान राहुल श्रीवास अपने पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि राहुल और शिवेश के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर राहुल ने शिवेश से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। शिवेश ने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अचानक चाकू निकालकर उसके गले के पास वार कर दिया। अचानक हुए हमले से शिवेश संभल नहीं पाया और उसके गले में गंभीर चोट आ गई। जान बचाने के लिए घायल शिवेश किसी तरह वहां से भागा। इधर हमला करने के बाद राहुल और उसके साथी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में शिवेश को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। न्यायधानी में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ...