रतनपुर

बेबसी का दौर, कोई नही सुध लेने वाला….कैसी व्यवस्था और कैसी जिम्मेदारी….. बहुत कुछ बंया करती मजबूरियाँ

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- लॉक डाउन और उसकी बेबसी सभी के लिए अब कमर तोड़ती नज़र आ रही है, खासकर मजदूर वर्ग के लिए यह समय किसी विपदा से कम नही है, वैसे भी वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का कहर बड़ी आपदा के रूप में सामने आई है, उस पर ऐसी बेबसी इनकी परिस्थितियों को बंया कर रही है, घर लौटने की लाचारी ही है कि 600 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करने का निर्णय लिया गया है, जो कल्पना में भी पीड़ा दायक है

लेकिन इनकी ऐसी मजबूरी की सफर पर निकलना जरूरी है। शनिवार को करीब 80 लोगों के एक जत्थे में रतनपुर पहुँचते ही इनकी सुध लेने समाज सेवी और महामाया मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार मौके पर पहुँचे, जिन्होंने पहले तो सभी को रास्ते मे ठहराया और भोजन की व्यवस्था की गई, खाना मिलते ही सभी ने सुकून की सांस ली, जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सभी रायपुर से वापस झारखंड के अपने गाँव जाने निकले है, जो वहाँ फैक्ट्री में काम करते थे, खाना खुराक खत्म होने के बाद उन्हें वापस लौटना मजबूरी है, लिहाज़ा पैदल ही उनका जत्था झारखंड के लिए निकल गया है।

कोई नही ले रहा जिम्मेदारी….

लॉक डाउन की अवधि बढ़ते ही अब रोजाना ऐसे मजदूरों की बेबसी देखने को मिल रही जो पैदल ही सड़को पर निकल पड़े है, लेकिन क्या इन पर प्रशासन की नज़र नही पड़ रही, जो इनके लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था कर सके, फ़िलहाल सभी अपने अपने जिलों से इन्हें निकाल रहे है, रास्ते मे कोई राशन दे रहा है तो कोई खाना दे दे रहा है, जिसके भरोसे ही इनका गुजारा चल रहा है। क्या इन्हें किसी भवन में लॉक डाउन तक ठहरा कर सरकारी मदद के तहत राशन आदि की व्यवस्था नही हो सकती,

क्या इनके ऐसे सफर करने से संक्रमण का खतरा नही बढ़ रहा ऐसे तमाम सवाल मन को कचोट रहे है!

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर