तखतपुर

सब्जी व्यापारियों से चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना, डायल 112 ने मौके पर पकड़ा आरोपी को…बाइक अड़ाकर दे रहा था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

तखतपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढन निवासी दो सब्जी व्यापारियों से रास्ते में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को डायल 112 की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार किया है। दरअसल रविवार को ढनढन निवासी दिनेश रात्रे अपने भतीजे संदीप रात्रे के साथ बाइक से तखतपुर मंडी सब्जी लेने गया था,

जहा से सब्जी लेकर लगभग 11 बजे दोनों वापस गाँव लौट रहे थे इसी बीच मेन रोड जरेली के पास एक होंडा बाइक में आरोपी ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी अड़ाकर रोक लिया और जेब से चाकू निकालकर धमकाते हुए पैसो की मांग करने लगा, जिनसे पहले दिनेश रात्रे के जेब से 710 रुपए और संदीप रात्रे के जेब से 1600 रुपए कुल 2310 रुपए लूट कर भाग रहा था,

तभी मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने आरोपी को बाइक सहित धरदबोचा, जिसने अपना नाम शुभम पांडे निवासी चकरभाठा कैम्प बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्रार्थी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी