बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर हो बिजली आपूर्ति… ईडी ने किया निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ नए उपकेन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर बुधवार को कार्यपालक निदेशक संजय पटेल निरीक्षण पर निकले थे। इसी बीच वह ग्राम रिस्दा में निर्माणाधीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का जायजा लिया। जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं एजेन्सी को उपकेन्द्र का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निरंतर विद्युत की आपूर्ति हो सके। कार्यपालक निदेशक नेे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी, हेमंत चंद्रा एवं सहायक अभियंता जितेश दिव्य, हितेश पंडवार तथा उपकेन्द्र निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...