बलौदाबाजार

भाभी के प्यार में पागल देवर ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, घटना को अंजाम देने रची थी साजिश….कपड़ो से गया पकड़ा

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार- जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में अपना प्यार पाने युवक ने रास्ते का कांटा बन रहे अपने चचेरे बड़े भाई की ही हत्या कर दी, मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को तफ्तीश के दौरान तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले, जिसके बाद मामले से परत दर परत पर्दा उठने लगा। मामले में थाना प्रभारी राजेश साहू से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेश्वर साहू की पत्नी ने रविवार की सुबह थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति शनिवार शाम से घर नही लौटे है, हर जगह तलाश के बाद भी कोई जानकारी नही मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जब पुलिस जांच में जुटी तो उन्हें तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले और वही शराब के बोतल भी, जिससे मामले गंभीर हो गया,

पुलिस ने संदेह के आधार पर परिजनों से पूछताछ की और उन्हें अहम सुराग हाथ लगे, पता चला कि मृतक का चचेरा छोटा भाई संजय भास्कर ने शराब के विवाद पर अपने बड़े भाई की हत्या की है, लेकिन यह बात पुलिस को नही जंची उन्होंने आरोपी को कस्टडी में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला, दरअसल आरोपी संजय भास्कर अपनी भाभी से प्यार करता है जिसके प्यार के रास्ते का कांटा उसका बड़ा भाई ही था, जिसके रहते उसे अपना प्यार नही मिलता, जो अपनी भाभी को अपनाना चाहता था, इस लिए उसने शराब पीने के बहाने उसे तालाब के पास शराब पिलाई फिर नशे में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया और लाश को पत्थर से बांधकर पानी मे फेंक दिया। पुलिस ने जांच में शव को बरामद कर लिया है और आरोपी को अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...