मस्तूरी

मस्तूरी:- पुरानी रंजिश में भतीजे पर धारदार रांपा से जानलेवा हमला…आरोपी चाचा गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में एक पुराने पारिवारिक रंजिश को लेकर हुए हमले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनांक 10 जुलाई 2025 को हुई, जब पीड़ित रामनारायण यादव अपने खेत में धान की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान उसका चाचा बद्री यादव उम्र 55 वर्ष वहां पहुंचा और खेत में ट्रैक्टर नहीं ले जाने को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और अचानक पीछे से हमला कर दिया। रापा नुकीला औजार से सिर, पसली और कंधे पर घातक वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी पुलिस ने अप.क्र. 439/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं डीएसपी मस्तूरी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में आरोपी के घर दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त रापा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 11 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत एवं आरक्षक राकेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
11 केवी लाइन पर काम के दौरान झुलसा कर्मी...ठेका कंपनी की लापरवाही ने डाली जान जोखिम में, बिना सुरक्ष... शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 17.21 लाख की साइबर ठगी...गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, हाईवा चालक का अपहरण कर लूटपाट....नकाबपोश बदमाशों ने फोन पे से वसूले 10 हजार रुपये, घर बात करने मांगा मोबाइल..फिर हमला, आईफोन छीनकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश ड्रोन की नजर से बेनकाब हुआ गांजा गिरोह... 5 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,3.35 लाख का गांजा और चाकू बरामद छोटी उम्र, बड़े कारनामे....अपराध के दलदल में समाता युवा, कोनी लूटकांड में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, आईपीएल जश्न के बीच खूनी वारदात... गला रेतकर युवक की हत्या की कोशिश, VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी…बेटी से विवाह की जिद पर पिता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना…आरोपी युवक ने अचानक किया हमला, सीसीटीवी फुटेज में क... लोखंडी ओवरब्रिज के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्ज...