पचपेड़ी

पचपेड़ी: नाबालिग को भगाकर ले गया भोपाल…किया दैहिक शोषण, परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – क्षेत्र की एक नाबालिग को प्रेमजाल में फँसाकर भगा ले जाने और दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है जिस पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पचपेड़ी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान 09.08.24 को आरोपी नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल

निवासी लोहर्सी के कब्जे में भोपाल से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन बाद परीक्षण कराने पर मामले में बलात्कार की पुष्टि होने से धारा 366,376 भादवि तथा 5/6 पोक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसआई ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आर उमेन्द खूंटे, आर हरिशंकर चंद्रा महिला आर नीता यादव एवम थाना कोटा के आर सरफराज खान का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार