बिलासपुर

संभागीय कोविड-19 अस्पताल पूर्णता की ओर, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  जिला अस्पताल बिल्डिंग में स्थापित संभागीय कोविड -19 अस्पताल लगभग तैयार है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने मंगलवार को यहां की गई तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम कोरोना के साधारण लक्षण वाले मरीजों के लिए प्रथम तल पर बनाये गये वार्ड का मुआयना किया। यहां 54 बिस्तर के चार वार्ड तैयार किये गये हैं, जिनमें दो मेल व दो फिमेल वार्ड हैं। इन वार्डों में मरीजों के मनोरंजन के लिये टीवी भी लगाया गया है। सभी मरीजों के बेड के पास एक स्टूल भी रखने का निर्देश कलेक्टर ने दिया।

यहां पर बनाये गये प्राइवेट वार्ड की तैयारी को भी उन्होंने देखा और आवश्यक निर्देश दिया। कलेक्टर ने आईसीयू वार्ड, सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, सीसीटीवी, सेन्ट्रल कमांड रूम, डाफिंन जोन आदि का निरीक्षण किया जो तैयार हैं। अस्पताल में 28 आईसीयू बेड और 8 बिस्तर हाई डिपेन्डेंसी यूनिट (एचडीयू) स्थापित किये गये हैं। आईसीयू बेड पर पैरा मॉनिटर लगाया गया है जिसकी मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अस्पताल में भर्ती किये जाने वाले मरीजों के लिए अलग वस्त्र भी तैयार कर लिये गये हैं। अस्पताल में मरीजों के प्रवेश के लिए अलग रास्ता तथा डॉक्टरों व स्टाफ के प्रवेश के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। कोविड अस्पताल में कार्य करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ के रुकने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया है कि कोरोना अस्पताल में ड्यूटी के लिए चिकित्सकों और स्टाफ का रोस्टर तय किया है। इसमें जिला अस्पताल व सिम्स के अलावा जिले के अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, डिप्टी कलेक्टर अंशिका पांडेय, डॉ. मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ...