बिलासपुर

घर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी के साथ एक डीजल चोर चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर में घुसकर मारपीट करने और ट्रको से डीजल की चोरी करने के आरोपियों को पकड़ने में तोरवा पुलिस ने सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास निवासी राधिका करवा से 17 फरवरी को पुराने विवाद को लेकर अटल आवास निवासी चेतन नाग और उसके अन्य साथियों ने मिलकर प्रार्थियां के घर में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़ फोड़ की थी।

जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश तोरवा पुलिस का रही थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही उसके साथियों की तलाश जारी है। इसके अलावा तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति महमंद बाईपास रोड के पास भारी वाहनों से डीजल चोरी कर अपने दुकान में बेच रहा है।

जिसपर तत्काल ही पुलिस ने लालखदान निवासी मोहम्मद अफजल को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए हुए 25 लीटर डीजल जब्त किया है। वही आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...