रतनपुर

जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, एक कि हालत गंभीर….दोनों पक्षों ने लिखाई रिपोर्ट

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- एक बड़ी पुरानी कहावत है,’ जर , जमीन , जोरू, जोर की नहीं तो किसी और की, ‘जर यानि धन या सोना और जोरू यानि पत्नी के बारे में ये कहावत सच हो या न हो, पर जमीन के मामले में तो कहावत बहुत हद तक सटीक बैठती है। यह कहावत को प्रासंगिक करने का मामला रतनपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहाँ एक जमीन के पीछे सरपंच, कोटवा सहित ग्रामीण के बीच सालो से खींचतान चलने के बाद दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सांधिपारा में रहने वाले जागेश्वर यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी जमीन कोटवार के पास गिरवी रखी थी। जिसका विवाद जागेश्वर यादव के अलावा नवागांव गिरजाबन के सरपंच रवि प्रधान से था।

जिसको लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के पायेसे हो गए। जमीन विवाद को लेकर कोटवार सहित सरपंच रवि प्रधान और उनके साथियों के बीच मारपीट हुई जिसकी भनक जागेश्वर यादव को लग गई। फिर क्या वह भी अपनी जोर आजमाइश करने झगड़े में कूद पड़ा। जहाँ सरपंच रवि की जमकर पिटाई कर दी। उनका आरोप है। कि उसके साथ जागेश्वर यादव के अलावा रामू यादव और मोना यादव ने मारपीट की है। इस पूरे घटनाक्रम में रवि प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। तो वही दूसरे पक्ष के भी लोग आहत हुए है।

जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में चल रहा है। जमीन को लेकर दोनों पक्षो में जोजोर आजमाइश हुई है। उसने यह तो साफ कर दिया है। कि सालो से चले आ रहे इस जमीन विवाद के मसले पर फैसला फिलहाल मुंकीं नही है। वर्तमान में दोनों पक्षो के लोगो की हालत ठीक होने के बाद ही स्थानीय पुलिस बयान ले सकेगी। जिसके बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर