बिलासपुर

किराना दुकान, पान-मसाला एवं गुड़ाखू विक्रेताओं पर संयुक्त कार्यवाही एक लाख रूपये का जुर्माना वसूल, अधिक मूल्य पर बेंच रहे थे सामान

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक  हिचकुएल मसीह के नेतृत्व में खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, खाद्य तथ औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त दल ने चकरभाठा में किराना दुकान, व्यापार विहार के व्यापारिक संस्थानों, पान-मसाला गुड़ाखू विक्रेताओं के दुकानों में सघन जांच किया तथा अनियमितता पाए जाने पर 1 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया।


व्यापार विहार में एमआरपी से अधिक मूल्य में सामानों का विक्रय किए जाने पर एवं पैकेट में आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर पैकेज कैमोडिटी नियम 2011 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए राकेष ट्रेडिंग, एस.एस.स्टोर, लक्ष्मी ट्रेडर्स, रामकुमार ट्रेडर्स, महामाया पान मसाला, टेऊमल उमरियाल, संतोष ट्रेडर्स, ओमप्रकाश जस्सुमल, गोविंद राम लक्ष्मण दास, सुरभि कलेक्शन पर 75000 रूपये का जुर्माने की राशि वसूली की गई।

 संयुक्त जांच टीम द्वारा चकरभाठा-सिरगिट्टी क्षेत्र में दयाल किराना, जीवतराम डेरूमल किराना, साई वसण शाह किराना, ओम सांई किराना, त्रिमूर्ति किराना पर पैकेट बंद वस्तुओं में आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर कुल 25000 रूपये का जुर्माने की राशि वसूली की गई। उक्त सभी संस्थानों को एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान विक्रय न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश